वाराणसी, फरवरी 22 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। अखिलेश यादव के निर्देश पर पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत दालमंडी में लोगों से मिलने जाने वाले 35 सपा नेताओं को पुलिस ने शनिवार अलसुबह हाउस अरेस्ट कर दिया। दालमंडी मोड़ से सपा नेत्री पूजा यादव को हिरासत में लेकर चौक थाने भेजा गया। वहीं पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटेल को उनके वीरभानपुर (राजातालाब) स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं सहित हाउस अरेस्ट किया गया। दिल्ली से लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (बाबतपुर एयरपोर्ट) पहुंचे वीरेन्द्र सिंह को भी पुलिस ने रोक दिया। सांसद करीब 15 मिनट तक वीवीआईपी लाउंज में रहे। दालमंडी नहीं जाने के आश्वासन के बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें जाने दिया। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सरफराज खान, जितेंद्र मलिक समेत प्रतिनिधिमंडल...