चतरा, मई 3 -- चतरा, प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानंद भोगता का 53वां जन्मदिन शुक्रवार को तीन अलग-अलग स्थानों पर मनाया। भोगता उंटा मोड़ स्थित सत्यानन्द भोक्ता इंटर कॉलेज पहुंच कर केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान छात्र-छात्राओं व उपस्थित लोगों को अपने जन्म दिन का केक खिलाया। मौके पर राजद जिलाध्यक्ष नवल किशोर यादव, राजद युवा नेता विनोद भोगता समेत कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिका, प्रबंधन समिति के लोग व काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इसके अलावा जिला मुख्यालय के ग्राम पकरिया स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मारवाड़ी मुहल्ला स्थित राजद के कार्यालय में भी भोगता के उपस्थिति में केक काटकर एवं एक दूसरे को खिलाकर इनका जन्म दिन धूमधाम से मनाया। उक्त कार्यक्रम में पूर्व विधायक सि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.