रांची, जून 17 -- रांची, संवाददाता। 46.10 करोड़ रुपये के 16 साल पुराने कृषि घोटाला मामले में आरोपी तत्कालीन कृषि मंत्री सत्यानंद भोक्ता की ओर से दाखिल डिस्चार्ज याचिका पर मंगलवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एसीबी ने जवाब दाखिल करने के लिए समय की मांग की। इस पर अदालत ने अगली सुनवाई की तारीख 30 जून निर्धारित की है। पिछली सुनवाई में एसीबी को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया गया था। सत्यानंद भोक्ता ने दूसरी बार अपने आप को निर्दोष बताते हुए डिस्चार्ज याचिका 21 मई को दाखिल की है। पिछली बार 8 दिसंबर 2022 को डिस्चार्ज याचिका दाखिल की थी। जिसे अदालत ने 16 जनवरी 2024 को सुनवाई पश्चात खारिज कर दी थी। बता दें कि 2003-05 में बीज और कृषि उपकरण की खरीद आवश्यक प्रक्रियाओं का पालन किए बगैर मनपस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.