सुल्तानपुर, दिसम्बर 18 -- सुलतानपुर। बैनामा लिखाने में हुई लाखों की धोखाधड़ी केस में सीजेएम नवनीत सिंह ने अभियोजन पक्ष के दूसरे गवाह को तलब किया है। अधिवक्ता संतोष पांडेय ने बताया कि सपा कार्यकाल में दर्जा प्राप्त मंत्री रहे संदीप शुक्ल की गवाही दर्ज की जा चुकी है। कोर्ट ने अभियोजन के दूसरे गवाह को तलब किया है। आरोप के अनुसार राजदेव निषाद व उसके साथियों ने फर्जी व्यक्ति के माध्यम से जमीन का बैनामा करा दिया। जांच के बाद चार आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल हुई जिनका ट्रायल जारी है। अगली सुनवाई के लिए 16 जनवरी की तारीख नियत की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...