पटना, जनवरी 14 -- पूर्व मंत्री शिवानंद तिवारी ने एक बार फिर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। बुधवार को जारी बयान में कहा कि मकर संक्रांति का दही चूड़ा भोज राजनीति के रंग में डूबा हुआ है। इस रंग में कोई एक व्यक्ति सराबोर दिखाई दे रहा है तो उसका नाम तेजप्रताप है। तेजस्वी तो बिल्कुल ओझल हैं। शिवानंद ने कहा कि 10 सर्कुलर रोड (राबड़ी आवास) में सन्नाटा है। वही 10 नंबर जहां बिहार के कोने-कोने से राजद कार्यकर्ता पहुंचते थे। दही चूड़ा तो बहाना होता था। असल तो नेताओं से देखा-देखी होती थी। दरस-परस और दण्ड प्रणाम होता था। सब यहां से नई ऊर्जा के साथ अपने इलाक़े में लौटते थे। अभी इसकी और ज़्यादा ज़रूरत थी। चुनाव नतीजे से पस्त कार्यकर्ताओं को दिलासा की ज़रूरत थी। उनको भविष्य के लिए उत्साहित करने की ज़रूरत थी। लेकिन जब नेता ही पस्त है, मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.