गढ़वा, अगस्त 10 -- श्रीबंशीधर नगर, प्रतिनिधि। भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व पूर्व मंत्री रामचंद्र केसरी ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में अपने राजनीतिक जीवन, संघर्ष और उपलब्धियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी राजनीतिक यात्रा की शुरुआत बिहार के गया में संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन से हुई। वहां जननायक कर्पूरी ठाकुर से मुलाकात ने उन्हें राजनीति की नई दिशा दी। कर्पूरी ठाकुर ने उन्हें पार्टी का सदस्य बनाते हुए ईमानदारी, सच्चाई और जनविश्वास बनाए रखने की तीन महत्वपूर्ण सीख दी जिसे उन्होंने जीवनभर अपनाया। उन्होंने बताया कि 1970 में भूमि मुक्ति आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाई। 20 अगस्त 1970 को अंबाखोरिया बाजार में जनसभा संबोधित करने पर उन्हें गिरफ्तार कर 15 दिन तक गढ़वा और पलामू जेल में रखा गया। उसी वर्ष वह अंबाखोरिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.