शामली, दिसम्बर 31 -- प्रखर समाजवादी नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. राजनारायण की पुण्यतिथि के अवसर पर समाजवादी पार्टी द्वारा चौधरी मांगेराम प्रधान के सिलावर स्थित आवास पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सलेक चंद ने हुए कहा कि राजनारायण जी का जन्म काशी के राज परिवार में हुआ, लेकिन उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन अनुसूचित जाति, वंचितों एवं गरीबों के अधिकारों के लिए संघर्ष करते हुए बिताया। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान जेल यात्रा की और आज़ादी के बाद भी सत्ता के विरोध में खड़े रहकर जनहित की आवाज बुलंद की। समाजवादी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव सतीश जलालपुर ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री रहते हुए राजनारायण ने भारतीय चिकित्सा पद्धति को सम्मान दिलाने का कार्य किया। साथ ही वर्ष 1957 में उनके संघर्षों के परिणामस्वरूप सार्वजनिक स्थलों ...