चतरा, सितम्बर 27 -- चतरा, प्रतिनिधि। राज्य के पूर्व मंत्री सत्यानन्द भोगता शुक्रवार को हंटरगंज प्रखंड क्षेत्र के औरू पंचायत के ग्राम काशीकेवाल पहुंचे। जहां दिवंगत शीतल यादव और बाढ़ो पासवान के परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिजनों के दुख में सहभागी होते हुए गहरी संवेदना प्रकट की और उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का भरोसा दिया। पूर्व मंत्री भोगता ने अपने निजी कोष से मृतकों के परिजनों को आर्थिक सहयोग भी प्रदान किया। मालुम हो कि शीतल यादव की मौत गया (बिहार) के मोहनिया में एक वाहन की चपेट में आने से हुई थी। इस मौके पर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के जिलाध्यक्ष नवलकिशोर यादव, 20 सूत्री जिला उपाध्यक्ष प्रभु दयाल यादव, प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव, पूर्व मंत्री प्रतिनिधि देवलाल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश यादव सहित कई लोग मौजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.