बोकारो, फरवरी 19 -- गोमिया। अमावस्या पर पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह रजरप्पा मां छिन्नमस्तका मंदिर पहुंचे और संध्या पूजन व आरती में अपने सहयोगियों के साथ शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से माता का पूजन कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में पुजारियों, पंडा समाज के व्यक्तियों तथा मंदिर में कार्यरत कर्मचारियों को अपने निजी मद से कंबल वितरित किए। कहा कि मां छिन्नमस्तिका पर उनका अटूट विश्वास और आस्था है। उन्होंने मां भगवती, दुर्गा, काली, सरस्वती और लक्ष्मी के आशीर्वाद से परिवार और क्षेत्र में सुख-शांति एवं समृद्धि बनी रहने की कामना की। ब्रजेश शर्मा, समाजसेवी एवं प्रजापति महासंघ के बोकारो जिला अध्यक्ष शेखर प्रजापति, यादव शक्ति संगठन के अध्यक्ष राजकुमार यादव, आकाश कुमार, पंकज कुमार, बबलू राम, संजय ठाकुर, अंकुश भंडारी, प्रवीण...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.