टिहरी, नवम्बर 26 -- उत्तराखंड आंदोलन के पुरोधा व फील्ड मार्शल के नाम से प्रसिद्ध पूर्व कैबिनेट मंत्री दिवाकर भट्ट के निधन पर विभिन्न राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने गहरा शोक जताते हुए इसे उत्तराखंड के अपूर्णीय क्षति बताया। उत्तराखंड राज्य निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने वाले दिवाकर भट्ट के निधन पर बुधवार को यहां नई टिहरी में राज्य आंदोलनकारियों और जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कहा कि श्रीयंत्र टापू,खैट पर्वत सहित विभिन्न स्थानों पर उन्होंने अनशन और आंदोलन कर उत्तराखंड राज्य आंदोलन को सफलता के शिखर पर पहुंचा। इंद्रमणि बडोनी के साथ कंधे से कंधा मिलकर संघर्ष किया। श्रृद्धांजलि देने वालों में राज्य आंदोलनकारी मंच के अध्यक्ष ज्योति प्रसाद भट्ट,देवेंद्र दुमोगा,जयप्रकाश पांडेय,शांति प्रसाद भट्ट,आनंद ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.