गोरखपुर, जून 24 -- गोरखपुर, वरिष्ठ संवाददाता सड़क हादसे में घायल पूर्व मंत्री व विधायक फतेह बहादुर सिंह का लखनऊ के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। उनके बाएं हाथ में फ्रैक्चर है। परिवार के लोगों के मुताबिक, हाथ में सूजन के चलते ऑपरेशन नहीं हो सका है। एक से दो दिन में सूजन खत्म होते ही ऑपरेशन किया जाएगा। सोमवार की शाम को लिंक एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में पूर्व मंत्री समेत सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पूर्व मंत्री के बाएं हाथ की हड्डी टूट गई थी। उन्हें इलाज के लिए अग्रवाल ऑर्थोपेडिक सेंटर में भर्ती कराया गया था। वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. आरए अग्रवाल द्वारा मल्टीपल कॉम्प्लिकेशन बताने के बाद उन्हें लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया था। पूर्व मंत्री के भाई जितेन्द्र बहादुर सिंह ने बताया कि उनकी तबीयत ठीक है। उनके हाथ में फ्रैक्चर है। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.