पलामू, नवम्बर 6 -- मेदिनीनगर। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पूर्व मंत्री समाजवादी नेता पूरनचंद की जयंती पर शहर के पंचमुहान पर स्थित पूरनचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। नेतृत्व करते हुए मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि पूरनचंद दलित, सरल स्वभाव सादगी का प्रतीक थे। शोषितों के आवाज थे। उन्होंने दलितों के हक अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। वे पलामू में सिंचाई की व्यवस्था चाहते थे। मौके पर शिवनारायण साव, संजय कुमार तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...