पलामू, नवम्बर 5 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पूर्व मंत्री समाजवादी नेता पूरनचंद की जयंती पर शहर के पंचमुहान पर अवस्थित पूरनचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया। इसका नेतृत्व मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने की। उन्होंने कहा कि पूरनचंद दलित , सरल स्वभाव सादगी का प्रतीक थे। शोषितों के आवाज थे। उन्होंने दलितों के हक अधिकार के लिए सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष किया। वे पलामू में सिंचाई की व्यवस्था चाहते थे। पलामू के अमन चैन के लिए हमेशा संघर्ष किया। पलामू में सिंचाई की समुचित व्यवस्था हो इसके लिए हमेशा सदन में आवाज उठाया। उन्हीं का देन है कि कोयल नदी पर पुल है। इस अवसर पर शिवनारायण साव, संजय कुमार तिवारी, संतोष विश्वकर्मा, सतीश दुबे, कृष्णा राम, जयपाल मोची आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.