समस्तीपुर, अप्रैल 20 -- मोरवा। पूर्व मंत्री वैद्यनाथ सहनी के नेतृत्व में दरभंगा में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया। पूर्व मंत्री में बताया कि केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के द्वारा 100 से अधिक बसों की व्यवस्था की गई है। वहीं 100 के लगभग छोटी सवारी गाड़ियां भी हर पंचायतों के लिए दी गई है। पूर्वमंत्री ने संपूर्ण उजियारपुर लोकसभा क्षेत्र से 50 हजार कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित होने की बात बताई। पूर्व मंत्री के साथ पूर्व मुखिया राम लगन सहनी, भोला कश्यप,रासमणि सहनी, जप्पन सहनी, रामप्रसाद सहनी, मनोज कुमार सिंह, बड़े लाल सहनी, विष्णु देव सहनी सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.