लातेहार, जनवरी 16 -- चंदवा प्रतिनिधि। चंदवा प्रखंड अंतर्गत बोरसीदाग गांव में पारंपरिक जतरा मेला का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम रहे। उन्होंने फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। अपने कहा कि जतरा मेला आदिवासी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन ग्रामीण समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति मेहनतकश किसानों से जुड़ा पर्व है, जो भाईचारा, समरसता और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश देता है। उन्होंने यह भी कहा कि झामुमो आदिवासी, मूलवासी, किसान और मजदूरों के अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार कार्य कर रही है। राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, विकास और रोजगार को प्राथमिकता दे रही है। मेले में...