गिरडीह, मार्च 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। कांग्रेस के पूर्व मंत्री व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामेश्वर उरांव रविवार को गिरिडीह पहुंचे। उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय परिसर में बन रहे कांग्रेस भवन का निरीक्षण किया। उनके साथ कांग्रेस भवन निर्माण समिति के संयोजक उपेंद्र प्रसाद सिंह, प्रदेश सचिव अजय सिन्हा मंटू, जिला उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, बलराम यादव आदि थे। पूर्व मंत्री उरांव ने निर्माणाधीन कांग्रेस भवन का जायजा लिया और कार्य की प्रगति पर संतोष जताया। इस दौरान पूर्व मंत्री उरांव ने कई सुझाव भी समिति के पदाधिकारियों को दिया। कहा कि भवन निर्माण में जो भी सहयोग की जरुरत होगी, वे इसके लिए तैयार है। बता दें कि कांग्रेस भवन निर्माण का शिलान्यास रामेश्वर उरांव ने मंत्री व प्रदेश अध्यक्ष रहते हुए किया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.