गढ़वा, मार्च 7 -- श्रीबंशीधर नगर। पूर्वमंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामचंद्र केशरी ने झारखंड के पूर्व व प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को भाजपा विधायक दल का नेता बनाये जाने पर बधाई दी है। केशरी ने कहा है कि पार्टी ने बाबूलाल मरांडी जैसे योग्य व अनुभवी नेता को विधायक दल का नेता बनाया है। उन्होंने उसके लिये पार्टी पदाधिकारियों व नेताओं को भी बधाई दी है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने एक आदिवासी नेता को विधायक दल का नेता बनाकर सराहनीय कदम उठाया है। उन्हें सम्मान दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...