गिरडीह, जनवरी 9 -- डुमरी, प्रतिनिधि। अनुमंडल कार्यालय परिसर स्थित किसान भवन में गुरूवार को पूर्व मंत्री सह झारखंड बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष बेबी देवी ने जनता दरबार लगाकर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना और उनके समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। वहीं जो समस्याएं प्रखंड व अंचल स्तर का था, उसे विभागीय अधिकारियों से दूरभाष पर बात कर समाधान करने के लिए कहा। जनता दरबार में कई बुजुर्ग महिलाओं ने बताया कि उन्हें तीन-चार माह से पेंशन नहीं मिला है। वहीं रांगामाटी निवासी टहल साव ने कहा कि उनकी खरीदगी 16 डीसमिल जमीन का म्यूटेशन नहीं किया जा रहा है जबकि सभी कागजात पंचायत में 27 नवंबर 2025 को लगे सरकार आपके द्वार शिविर में ही जमा करा दिये थे। वहीं अतकी के जोधन महतो ने बताया कि उनकी 65 डिसमिल की खतियान...