दरभंगा, फरवरी 15 -- दरभंगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह नगर विधायक संजय सरावगी की माताजी के निधन की खबर सुनकर शनिवार को बिहार सरकार के पूर्व मंत्री सह झंझारपुर के विधायक नीतीश मिश्रा श्री सरावगी के स्टेशन रोड स्थित आवास पर पहुंचे और उन्हें सांत्वना दी। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. निर्भय शंकर भारद्वाज भी थे। इनके अलावा भाजपा दरभंगा जिला अध्यक्ष प्रो. आदित्य नारायण मन्ना, सवर्ण आयोग के अध्यक्ष महाचंद्र सिंह, पूर्व मंत्री हरि सहनी, विधायक संजय सिंह, विनोद नारायण झा, आलोक झा, धीरेन्द्र सिंह, राजू झा, डॉ. कन्हैया चौधरी, अरुण झा आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...