भभुआ, फरवरी 7 -- कहा, बजट में किसान, युवा, बेरोजगार सबके हित का ख्याल रखा गया है (पेज चार) भभुआ,हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। एमएलसी व पूर्व मंत्री संतोष सिंह ने वित्तीय वर्ष 2026- 27 के केन्द्रीय बजट की सराहना की और कहा कि यह बजट देश के चौमुखी विकास के लिए लाया गया हैं। इस बजट से देश के हर वर्ग हर क्षेत्र का विकास होगा। वह शनिवार को परिसदन में प्रेसवार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि इस बजट से किसान, युवा, बेरोजगार, छात्र सबको समुचित संसाधन एवं रोजगार का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग को सशक्त बनाना बेहतर कल के लिए जैसे 12 लाख तक आए पर शून्य कर, भारत की वृद्धि हेतु कुशल मानव बल का निर्माण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवा शक्ति का शक्तिकरण सूचना लघु और मध्यम उधमों की क्षमता का पूर्ण उपयोग होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में विधाय...