गढ़वा, जुलाई 18 -- भवनाथपुर, प्रतिनिधि। टाऊनशिप स्थित बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन कार्यालय में शुक्रवार को इंटक अध्यक्ष स्वर्गीय चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन पर शोकसभा का आयोजन किया गया। शोकसभा में यूनियन पदाधिकारी, कर्मचारी और स्थानीय श्रमिकों सहित अन्य लोगों ने हिस्सा लिया। शोकसभा में गरीबों और मजदूरों के हित में उनके किए कार्यों की चर्चा की गई। मौके पर उपस्थित सभी लोगों ने स्व दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वहीं दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। सभा को संबोधित करते हुए यूनियन नेताओं ने स्व दुबे को एक संघर्षशील, मिलनसार और सिद्धांतवादी नेता बताया। उन्होंने कहा कि ददई दुबे ने हमेशा श्रमिकों और गरीबों की आवाज बुलंद की। यूनियन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.