हजारीबाग, जून 26 -- विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने विदेश मंत्री को पत्र लिखकर दुबई कमाने गए झारखंड के 15 प्रवासी मजदूरों के वतन वापसी कराने की मांग की है। सभी मजदूर हजारीबाग, गिरिडीह एवं धनबाद जिले के हैं। इनमें सर्वाधिक आठ मजदूर विष्णुगढ़ प्रखंड के हैं। फंसने वाले मजदूरों में विष्णुगढ़ के अलखरी खुर्द निवासी चुरामन महतो, चंद्रिका महतो, कैलाश महतो, उदयपुर के बिशुन महतो, जगन्नाथ सिंह, चितरामो के लखन सिंह, सुखदेव सिंह, गोविंदपुर के अर्जुन महतो, आंगो के जोलमी निवासी त्रिलोकी महतो, पलमा के बालेश्वर महतो, गिरिडीह जिले के बगोदर अंबाडीह निवासी बैजनाथ महतो, महेंद्र महतो, निमियांघाट के माकन निवासी सीताराम महतो, मूरत महतो तथा धनबाद जिले के तोपचांची अंतर्गत नेरो निवासी संजय कुमार महतो शामिल हैं। कहा है कि फंसे सभी मजदूर मसाई कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.