उत्तरकाशी, नवम्बर 23 -- पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. बरफिया लाल जुवांठा की 24वीं पुण्य तिथि पर पुरोला क्षेत्र के कांग्रेसियों एवं भाजपाईयों समेत विभिन्न सामाजिक संगठनों ने रविवार को पुरोला मुख्य बाजार में उनके स्मारक स्थल पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उनके मंत्रित्वकाल के विकास कार्यों को याद किया। पुण्य तिथि पर आयोजित गोष्ठी में रविवार को उनके पुत्र पूर्व विधायक राजेश जुंवाठा के नेतृत्व में भाजपाइयों, कांग्रेसियों समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने मुख्य बाजार स्थित उनके स्मारक पर श्रद्धांजलि दी। उनके कराए विकास कार्यों को याद करते हुए क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए दलगत राजनीति से उठ कर एकजुटता से कार्य करने का संकल्प दोहराया तथा क्षेत्र के विकास के उनके सपनों को साकार करने का संकल्प लिया। इस मौके पर पूर्व विधायक राजेश जुवांठा,...