लखनऊ, मार्च 31 -- निगोहां के सुदौली मोड़ पर रविवार शाम एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदारों और समर्थकों ने ट्रक चालक उसके भाई को जमकर पीट दिया। शोर सुनकर आस पड़ोस के लोग बचाव में दौड़े तो हमलावरों ने उन्हें भी पीटा। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर शाम मारपीट का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो के आधार पर हमलावरों की पहचान करने के साथ ही उनकी तलाश में दबिश दे रही है। थानाप्रभारी अनुज तिवारी के मुताबिक मुकदमा शेरपुर लवल के रहने वाले ट्रक चालक राजू की तहरीर पर लिखा गया है। राजू ने बताया कि वह सुदौली मोड़ के पास ट्रक लेकर खड़ा था। इस बीच एकाएक लक्जरी कारों का काफिला आया। उन्होंने काली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध पर कार सवारों ने हमला बोल दिया। कार में एक पूर्व मंत्री के रिश्तेदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.