गढ़वा, जुलाई 12 -- कांडी, प्रतिनिधि। झारखंड प्रदेश के पूर्व मंत्री चंद्रशेखर दुबे उर्फ ददई दुबे के आकस्मिक निधन की सूचना पाकर उनके पैतृक गांव चोका में शोक व्याप्त है। गांव के लोग अपने प्रिय नेता के अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर गांव आने का इंतजार कर रहे हैं। शनिवार सुबह पार्थिव शरीर पैतृक आवास चोका आने की उम्मीद है। उसके बाद उनका अंतिम संस्कार सोन व कोयल नदी के संगम पर सम्पन्न होगा। पूर्व मंत्री का राजनीतिक जीवन 1970 -77 से शुरू हुआ था। सबसे पहले वह प्रखंड के पतीला पंचायत के मुखिया के रूप में विजय हुए थे। 1977 से 2009 तक ट्रेड यूनियन कांग्रेस के प्रतिनिधि रहे। 1985 से 2000 तक बिहार विधान सभा के तीन कार्यकाल तक सदस्य रहे। राबड़ी मंत्रिमंडल में 2000 में श्रम एवं रोजगार मंत्री रहे थे। वह झारखंड विधानसभा में भी वर्ष 2000-2004 तक सदस्य रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.