गढ़वा, दिसम्बर 27 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। भाजपा नेता विनोद चंद्रवंशी ने कहा कि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर विकास का झूठा ढोल पीटते हैं। जल जीवन मिशन का पांच हजार करोड़ रुपये लूटने वाले लोग चापानल लगाने में बयानबाजी कर रहे हैं। पूर्व मंत्री के कार्यकाल में जनता दहशत में थी। अब लोग राहत महसूस कर रहे हैं। पूर्व मंत्री गरीबों को शुद्ध जल तक नहीं पिला सके। 80-90 प्रतिशत जलमीनार से लोगों को पानी नहीं मिल रहा है। 50 प्रतिशत जल मीनार बना ही नहीं है। जल जीवन मिशन के लूट पर पर्दा डालने के लिए तरह-तरह का बयान देते रहते हैं। शनिवार को गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी के आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि विधायक तिवारी के कार्यकाल में बनाए गए अच्छी सड़कों को तोड़कर सिर्फ लूट की मंशा से कार्य किया गया। पूर्व मंत्री ने विकास नहीं गढ़वा-रंका विधा...