औरंगाबाद, जून 23 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर प्रखंड क्षेत्र के रेपुरा में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री स्व. रामविलास सिंह यादव की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव रविकांत ने किया। समारोह की शुरुआत उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। सचिव रविकांत ने कहा कि रामविलास बाबू ने शिक्षा, स्वास्थ्य, परिवहन और भूमि सुधार जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान दिया। वे समाजवादी विचारधारा को लेकर जीवनभर प्रतिबद्ध रहे। उन्होंने बताया कि रेपुरा गांव से उनका विशेष लगाव था, क्योंकि उनके पिता युगेश्वर सिंह यहीं शिक्षक थे और यही गांव कई चुनावी रणनीतियों और जनसंपर्क अभियानों का केंद्र भी रहा। प्रधानाध्यापक रामाकांत सिंह ने पूर्व मंत्री के प्रयासों से दाउदनगर अनुमंडल और औरंगाबाद जिला की स्थापना म...