कानपुर, जनवरी 3 -- कानपुर देहात। कस्बे केअहिल्याबाई होल्कर इंटर कॉलेज में पूर्व राज्य मंत्री कॉलेज संस्थापक मथुरा प्रसाद पाल की जयंती पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रधानाचार्य अजय गुप्ता सहित शिक्षकों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बेटियों की शिक्षा के लिए कई शिक्षण संस्थानों की स्थापना की। राजनीति के जरिए जनसेवा को प्राथमिकता दी। इस दौरान मनोज तिवारी प्रधानाचार्य अन्नपूर्णा इंटर कालेज कांधी,सत्य किशोर द्विवेदी,अनुज यादव, देशराज गौतम, सत्येंद्र यादव,अजय मिश्र, डिंपल यादव,राजेश, महाराज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...