कुशीनगर, फरवरी 4 -- कुशीनगर। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री व किसान पीजी कालेज पैकौली हाटा के संस्थापक प्रबंधक स्व अंबिका सिंह की मूर्ति का अनावरण सात फरवरी दिन शनिवार को किसान पीजी कॉलेज परिसर में होगा। उसके मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक कप्तानगंज हरिशंकर सिंह व विशिष्ट अतिथि सेवा निवृत्त सहायक अभियंता वंशगोपाल सिंह होंगे। इसकी जानकारी पूर्व मंत्री के पुत्र व कॉलेज के प्रबंधक सत्यप्रकाश सिंह ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...