कन्नौज, दिसम्बर 6 -- तिर्वा, संवाददाता। सपा सरकार के दौरान राज्यमंत्री रहे स्व. विजय बहादुर पाल की तीसरी पुण्यतिथि क्रान्तिकारी शिक्षा सदन इंटर कॉलेज त्रिलोकपुर इंदरगढ़ में शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में मनाई गई। इस मौके पर सपा नेताओं, कार्यकर्ताओं व छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। प्रदेश के पूर्व माध्यमिक शिक्षा राज्यमंत्री विजय बहादुर पाल का 06 दिसंबर 2022 को बीमारी के चलते निधन हो गया था। शनिवार को उनके पुत्र बरिष्ठ सपा नेता इं.अनिल पाल ने क्रान्तिकारी शिक्षा सदन इंटर कॉलेज में उनकी स्मृति में एक कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बड़ी तादात में क्षेत्र के सपा कार्यकर्ताओं ने उन्हे अपनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष शरद यादव, मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के जिलाध्यक्ष मुने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.