रांची, फरवरी 15 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने पूर्व मंत्री के भाजपा में शामिल होने के फैसले को अवसरवाद की राजनीति करार दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा डूबती हुई नैया है, जिसे बचाने के लिए वह अब जोड़-तोड़ और भ्रम की राजनीति का सहारा ले रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ ढोंग कर रही है, जबकि सच्चाई यह है कि इनके शासनकाल में दलितों और आदिवासियों पर सबसे ज्यादा अत्याचार हुए हैं। मणिपुर से लेकर उत्तर प्रदेश तक भाजपा का दलित विरोधी चेहरा बेनकाब हो चुका है। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों को उनका हक और अधिकार दिया है, जिससे भाजपा डरी हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं का बयान उनकी घबराहट को दर्शाता है। नगर निकाय चुनाव सामने देखकर भ...