रायपुर, फरवरी 19 -- छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित 2161 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में गिरफ्तार पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की स्पेशल कोर्ट में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी न्यायिक रिमांड 4 मार्च तक बढ़ा दी है। सुनवाई के दौरान कवासी लखमा ने कोर्ट से विधानसभा सत्र में शामिल होने की अनुमति मांगी, जिसका ईडी ने विरोध किया। कोर्ट इस मामले में 20 फरवरी को फैसला सुनाएगा।विधानसभा सत्र में शामिल होने पर कोर्ट ने क्या कहा पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा के वकील फैजल रिजवी ने कोर्ट में औपचारिक आवेदन भी दिया है। लखमा ने कोर्ट से कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता से जुड़े कई अहम मुद्दे हैं, जिन्हें विधानसभा में उठाना है। ईडी के वकील सौरभ पांडे ने इस मांग पर आपत्ति जताते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.