टिहरी, अगस्त 1 -- टिहरी जनपद के भिलंगना ब्लॉक में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के नतीजों ने कंडारी परिवार को दोहरी खुशी दी है। पूर्व कैबिनेट मंत्री मातबर सिंह कंडारी के पुत्र राजीव कंडारी ने बहेड़ा सीट से, जबकि उनकी बहू रीना कंडारी ने मल्याकोट सीट से जीत दर्ज कर परिवार की सियासी पकड़ को और मजबूत किया है। दोनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में दमदार प्रदर्शन करते हुए जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त किया। मतगणना पूरी होने के बाद जब परिणामों की घोषणा हुई तो समर्थकों में जबरदस्त उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। राजीव कंडारी और रीना कंडारी ने अपनी जीत को जनता के आशीर्वाद और विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि यह केवल एक चुनावी जीत नहीं, बल्कि जनता के सहयोग और समर्थन की जीत है। स्थानीय ग्रामीणों और समर्थकों ने भी कंडारी परिवार के दोनों विजेताओं को बधाई दी और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.