रांची, मार्च 31 -- तोरपा, प्रतिनिधि। झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व मंत्री दिवंगत एनई होरो की सौवीं जयंती सोमवार को अबुआ झारखंड पार्टी द्वारा गोविंदपुर में मनाई गई। इस अवसर पर होरो साहब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अबुआ झारखंड पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं एनई होरो के पुत्र रिलन एमन होरो ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने का श्रेय होरो साहब को जाता है। उन्होंने 1973 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को झारखंड राज्य की मांग को लेकर स्मार पत्र सौंपा था, जिसके बाद आंदोलन तेज हुआ। कार्यक्रम में सबन बारला, अमर बारला, मोनरेन तोपनो, रास होरो, जोरांग होरो, अमित सुरीन, नेलन होरो समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...