रांची, मार्च 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। राज्य सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व उनके तत्कालीन पीए संजीव लाल के खिलाफ ईडी ने अभियोजन स्वीकृति मांगी है। ईडी ने इस संबंध में राज्य सरकार के संबंधित विभागों को पत्र भेजा है। मई 2024 में ग्रामीण विकास विभाग के ठेकों में मनी लाउंड्रिंग के केस में ईडी ने छापेमारी कर 37 करोड़ से अधिक नकदी संजीव लाल के करीबियों के ठिकानों से बरामद की थी। उनके नौकर जहांगीर आलम के फ्लैट से 32.7 करोड़ रुपये मिले थे। मई 2024 में ईडी ने आलमगीर आलम व संजीव लाल को गिरफ्तार किया था। जुलाई 2024 में ईडी ने सभी आरोपियों पर चार्जशीट दायर की थी। इस मामले में ईडी ने जांच में पाया था कि प्रत्येक ठेके में तत्कालीन मंत्री 1.5 प्रतिशत का कमीशन संजीव लाल के जरिए वसूलते थे। मनी लाउंड्रिंग के केस में फिलहाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.