जौनपुर, दिसम्बर 3 -- मछलीशहर। स्थानीय क्षेत्र के कुरनी गांव निवासी एवं भाजपा के पूर्व मंडल महामंत्री राजन सिंह के पिता 70 वर्षीय शंकरी सिंह का मंगलवार की सुबह हृदयाघात के चलते निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन और ग्रामीण गहरे दुख में डूब गए हैं। उनके निधन की खबर फैलते ही विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोग उनके आवास पर पहुंचकर शंकरी सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित किए। लोगों ने शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...