बरेली, अक्टूबर 10 -- सिरौली। भारतीय जनता पार्टी के सिरौली मंडल के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजबहादुर पांडे का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 65 वर्ष आयु के थे। उनके निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया है। इस दौरान यशु गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, अवनीश मौर्य, सुरेश पांडे, रामपाल मौर्य, अर्जुन सिंह कठेरिया, प्रमोद सिंह, संदीप गौड़, अशोक पांडे, राम बहादुर, पुनीत गुप्ता, संजय सक्सेना आदि ने उनके आवास पर पहुंचकर गहरा शोक व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...