पूर्णिया, अगस्त 18 -- जानकीनगर, एक संवाददाता। बनमनखी विधानसभा से पूर्व भाजपा विधायक देवनारायण रजक ने रविवार को पटना स्थित राजद प्रदेश कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्हें राजद के प्रधान महासचिव रणविजय साहू ने पार्टी की सदस्यता दिलाई और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की जीवनी व पारंपरिक गमछा भेंट किया। इसके बाद उन्होंने पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव से उनके आवास पर मुलाकात भी की। देवनारायण रजक के राजद में शामिल होने से बनमनखी विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न चौक-चौराहों पर चुनावी चर्चाओं का बाजार गर्म है। खासकर राजद से टिकट की दावेदारी करने वाले नेताओं में बेचैनी बढ़ गई है। वहीं राजद कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। स्थानीय स्तर पर लोग मान रहे हैं कि रजक के राजद में आने से आगामी विधानसभा चुना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.