प्रतापगढ़ - कुंडा, सितम्बर 17 -- गौरा। पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश कुमार ने समुदाय के स्वास्थ्य केंद्र गौरा से सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया। सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ पर पूर्व प्रमुख ने कहा कि मानव जीवन में सेवा का अलग ही महत्व है। उद्घाटन के पश्चात पूर्व प्रमुख राकेश कुमार और अधीक्षक डॉ. अजय कुमार सिंह ने झाड़ू लगाकर सेवा की शुरुआत की। इस दौरान डॉ. विकासदीप पटेल, डॉ. नीलेश, बीपीसीएम नितिन शर्मा, नरेंद्र मिश्रा, भाजपा गौरा मंडल अध्यक्ष बृजेश पटेल, सत्यम पांडेय, ग्राम प्रधान परशुराम पांडेय सहित तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे। इसी तरह भवानीगढ़ ग्राम पंचायत में भी सीडीपीओ बीनू सिंह की अध्यक्षता में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में सफाई कर्मी, आंगनबाड़ी, ग्रामीण उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.