बाराबंकी, फरवरी 6 -- निन्दूरा। कुर्सी विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में शुक्रवार को बड़ा बदलाव देखने में आया। निन्दूरा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख तालिब नजीब कोकब ने समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर बहुजन समाज पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने लखनऊ स्थित बसपा के प्रदेश कार्यालय पहुंचकर पार्टी की संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती से मुलाकात की। इस दौरान बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। तालिब नजीब के बसपा में शामिल होने से कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.