वाराणसी, फरवरी 21 -- दानगंज। चोलापुर के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं बाबा डोमनदेव महाविद्यालय के प्रबंधक लाल बहादुर सिंह के पोतों पर कार सवारों ने हमला कर घायल कर दिया। मामले में चोलापुर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख के नाती सत्यम सिंह, सौरभ सिंह सहित चार युवक शुक्रवार देर रात टिसौरा स्थित एक लॉन में शादी समारोह में गए थे। वहां से रात 11 बजे चाय पीने ढेरही स्थित टोल प्लाजा के समीप पहुंचे। वहां आधा दर्जन युवक कार से थे। उन युवकों से किसी बात पर विवाद हो गया। आरोप है कि दूसरी कार सवार युवकों ने लाठी-उंडा और रॉड से हमला कर दिया। सत्यम के सिर पर ईंट से प्रहार कर दिया। इसके बाद युवक टोल प्लाजा की बैरिकेडिंग तोड़ते हुए भाग निकले। चोलापुर थाना प्रभारी दीपक कुमार ने बताया कि आरोपियों के कार की पहचान हो गई है। युवकों को गिरफ्तार कर लि...