देहरादून, जनवरी 22 -- देवप्रयाग। देवप्रयाग ब्लॉक के दो बार प्रमुख रहे कल्याण सिंह चौहान के निधन से गांव में शोक छा गया। 85 वर्षीय कल्याण सिंह के अस्वस्थ होने पर उन्हें जौली ग्रांट अस्पताल ले जाया जा रहा था। वहां पहुंचने से पहले हृदय गति रुकने से उनकी मृत्यु हो गई। गांधी ग्राम महड़ में जन्मे स्व कल्याण सिंह चौहान एक मात्र ऐसे प्रमुख रहे जो लगातार 14 वर्षों तक इस पद पर रहे थे। 1988 में पहली बार प्रमुख चुने गए स्व चौहान 1996 तक इस पद पर रहे। पुनः वह 2002 तक के लिए इस पद हेतु चुने गए। 2007 में उन्होंने विधायक का भी चुनाव लड़ा था। स्व चौहान ने देवप्रयाग ब्लॉक मुख्यालय हिंडोलाखाल में प्रमुख सहित बीडीओ व स्टाफ के लिए कार्यालय, सभागार एवं निवास का नव निर्माण करवाया था। अपने सरल, सौम्य स्वभाव के कारण वह लोकप्रिय ब्लॉक प्रमुख रहे थे। विभिन्न संस्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.