मैनपुरी, जनवरी 13 -- धर्मशाला में सफाई करा रहे समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ गाली गलौज करने वाले पूर्व ब्लाक प्रमुख सहित पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि पूर्व ब्लाक प्रमुख ने पत्नी, दो पुत्रों और पुत्रवधू के साथ मिलकर धर्मशाला की सफाई नहीं होने दी और गाली गलौज कर अध्यक्ष और समिति के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। श्रीरामदयाल माहौर वैश्य इच्छाधाम सोसाइटी फर्दखाना जीटी रोड कुरावली के अध्यक्ष सर्वेश गुप्ता पुत्र शंकरलाल गुप्ता ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि सोसाइटी की सौ वर्ष पुरानी धर्मशाला की वह सफाई करने मजदूरों के साथ गए थे। दोपहर एक बजे के करीब पूर्व ब्लाक प्रमुख कुरावली सतीश चंद्र यादव पुत्र राममूर्ति यादव, जिला पंचायत सदस्य शिवम याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.