प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज। सोहबतियाबाग के रहने वाले पूर्व बीएसए व प्रभारी डीआईओएस रहे देवेन्द्र कुमार सिंह ने देहदान का संकल्प लिया है। इस बावत बुधवार को मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के एनोटॉमी विभाग के प्रो. बादल सिंह ने देवेन्द्र सिंह को देहदान संकल्प का प्रमाण पत्र प्रदान किया। जीआईसी के पूर्व प्राचार्य देवेन्द्र सिंह ने कहा कि जिंदगी..जिंदगी के बाद भी काम आ सके इसी भावना से देहदान करने का संकल्प लिया है। देवेन्द्र के बेटे डॉ. अनुराग सिंह प्रतापगढ़ में कार्यरत हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...