गाजीपुर, अगस्त 11 -- जमानियां। बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष गोरखनाथ सिंह यादव का रविवार को सुबह चार बजे निधन हो गया। वह 65 वर्ष के थे और लंबे समय से कैंसर से पीड़ित थे। गोरखनाथ सिंह यादव पांच बार से अध्यक्ष रह चुके थे और अधिवक्ताओं के हितों के लिए संघर्षशील नेता माने जाते थे। उनके निधन से अधिवक्ता समाज में शोक की लहर है। वर्तमान अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने इसे अपूरणीय क्षति बताया। उनका अंतिम संस्कार बलुआ घाट पर हुआ, जहां भतीजे सुनील उर्फ लाला ने मुखाग्नि दी। वे तीन पुत्रियों के पिता थे, जिनमें से दो विवाहित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...