शाहजहांपुर, फरवरी 4 -- कस्बे में बहुजन समाज पार्टी की एक बैठक पूर्व फौजी उमेश सिंह चौहान के आवास पर आयोजित की गई। बैठक के दौरान पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर आधा दर्जन से अधिक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की। जिला अध्यक्ष उदयवीर सिंह ने सभी नए सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई। उदयवीर सिंह ने कहा कि केवल राशन और सम्मान निधि से जनता की समस्याओं का समाधान संभव नहीं है। संचालन विधानसभा उपाध्यक्ष आसिफ अली मंसूरी ने किया। इस दौरान मुकुट बिहारी यादव मनीष सिंह सुंदरलाल गौतम राम सिंह गौतम रितिक सिंह विधानसभा प्रभारी ठाकुर नरेंद्र प्रताप सिंह संतान पाल गौतम प्रमोद गौतम अजीम अहमद निराशा गौतम राजेश्वर दयाल संतराम गौतम आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.