मुरादाबाद, जून 27 -- कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में पूर्व प्रेमी ने विवाहिता से संबंध बनाया और अश्लील वीडियो भी बना ली। अब वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा है। विवाहिता ने इस मामले में आरोपी युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। बिलारी के गांव की रहने वाली विवाहिता ने मुकदमा दर्ज कराया कि उसका गांव के ही रहने वाले साजिद से सात साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। माता-पिता को बात पता चली, तो उन्होंने एक गांव के युवक से शादी कर दी, इसके बाद भी वह ससुराल में मिलने पहुंचा और फोन पर बात करता रहा। ससुराल से मायके आने के बाद साजिद उसे होटल में ले गया और उसके साथ रेप किया। 16 जून को जब वह ससुराल में थी तो उसने भाग चलने को कहा। इंकार करने पर जान से मारने की धमकी दी और आपत्तिजनक फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी...