लखनऊ, मार्च 25 -- ठाकुरगंज के हुसैनाबाद में पूर्व प्रेमिका और उसके भांजे को गोली मार दहशत फैलाने के आरोपी युसुफ उर्फ भईयू को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के पास से पुलिस ने देशी पिस्तौल भी बरामद की है। सआदतगंज थाना क्षेत्र के हाता भीखम खां अब्दुल अजीज रोड निवासी युसुफ उर्फ भईयू की ठाकुरगंज इलाके की एक महिला से दोस्ती थी। मदद के नाम पर युसुफ ने महिला से दोस्ती की थी, लेकिन कुछ दिन पूर्व दोनों के बीच अलगाव हो गया। इसके बाद महिला के साथ उसका भांजा रहने लगा। यह बात युसुफ को नागवार गुजरी। उसने तैश में आकर शनिवार को महिला पर फायरिंग कर दी। बचाव में आए उसके भांजे को भी युसुफ ने गोली मार दी। गोली लगने से महिला व उसका भांजा गंभीर रूप से घायल हुए थे। मामले में युसुफ को नामजद किया गया था। पुलिस के मुताबिक मंगलवार को ठाकुरगंज इलाके ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.