लखनऊ, मार्च 23 -- ठाकुरगंज के हुसैनाबाद में शनिवार देर रात पूर्व प्रेमिका को भांजे संग आपत्तिजनक स्थिति में देखकर चौपटिया के रहने वाले यूसुफ उर्फ भय्यू ने दोनों को गोली मार दी। इसके बाद वह फायरिंग करता हुआ फरार हो गया। दोनों को गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। पुलिस ने यूसुफ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दे रही है। आरोपित यूसुफ सआदतगंज के चौपटिया का रहने वाला है। इंस्पेक्टर श्रीकांत राय के मुताबिक महिला के पति का 10 साल पहले देहांत हो चुका था। उसकी तीन बेटियां और एक बेटा है। यूसुफ ने कई बार महिला की मदद की। उसका महिला के घर आना जाना था। एक महीने पूर्व दोनों का विवाद हो गया था। महिला ने यूसुफ से मिलना बंद कर दिया था। इस बीच महिला के सीतापुर में रहने वाले उसके भांजे से नजदीकियां बढ़ गईं। भांजा महिला के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.