पलामू, दिसम्बर 16 -- मेदिनीनगर। शहर के ब्राह्मण प्लस-2 उच्च विद्यालय के प्रशाल में मंगलवार को शोक सभा आयोजित कर माध्यमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सह गणेश लाल अग्रवाल उच्च विद्यालय के सेवानिवृत्ति प्रधानाध्यापक भिखारी राम को श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित शिक्षक और कर्मचारियों शोक सभा में बोलते हुए संघ के जिला अध्यक्ष सह प्राचार्य सतीश कुमार दुबे ने कहा कि उनके असमायिक निधन से शिक्षा जगत में अपूरर्णीय क्षति है। वे अपने जीवन काल में छात्रों के हित को सर्वोपरि रखते है। शिक्षक के संगठन में कई पदों का उन्होंने दायित्व निभाया। शोक सभा में सत्यनारायण तिवारी, विश्वनाथ दुबे, चंद्रबली चौबे, कमलानंद दुबे, सुरेंद्र पांडेय, रामाश्रय दुबे, उपेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...